प्रयागराज। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की ओर से जारी सूची के मुताबिक रामकिशुन पटेल को कांग्रेस के गंगापार का अध्यक्ष जबकि नफीस अनवर को दोबारा शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। अब से पहले अनिल द्विवेदी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे।
कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव रिंकू तिवारी के मुताबिक यमुनापार की सूची आनी अभी बाकी है। दोनों अध्यक्षों के मनोनयन पर कांग्रेस नेता कादिर भाई, किसान कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर सुशील तिवारी, बाबू लाल सरोज, प्रेमधर तिवारी, पूर्व विधायक विश्रामदास, डॉ सत्या पांडेय, हरिचरण यादव, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, बबलू दुबे, संदीप पांडेय, आशाराम यादव, राजनारायण तिवारी, बृजलाल, उमाशंकर यादव आदि ने बधाई दी है। साथ ही प्रमोद तिवारी, अजय लल्लू, आराधना मिश्र मोना के प्रति आभार जताया है।