प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल के प्रथम प्रश्नपत्र का परिणाम 12 दिसंबर को घोषित किया था। आयोग की ओर से मंगलवार को पेपर-1 के अंक जारी कर दिए गए। परीक्षार्थी 24 दिसंबर से 23 जनवरी के बीच अंकों का मिलान कर सकते हैं।