फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दरिंदगी के विरोध पर नाबालिग पड़ोसी ने की थी मासूम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र थाना में छह वर्षीय मासूम की हत्या उसके ही पड़ोस में रहने वाले किशोर ने की थी। उसने बहाने से मासूम को खंडहर में ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे देर रात तक पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक दिन पहले गांव में ही रहने वाले दो किशोरों को हिरासत में लिया गया था। दोनों से सख्ती से पूछताछ हुई तो उन्होंने यह भी बताया कि मासूम ने उन्हें खंडहर में ही अप्राकृतिक संबंध बनाते देख लिया था। उनसे लगातार पूछताछ की गई लेकिन वह हत्या की बात नकारते रहे। इसी दौरान उन्होंने बताया कि शाम के वक्त उन्होंने मासूम के पड़ोस में रहने वाले किशोर को खंडहर से निकलते देखा था। पुलिस ने उस किशोर से पूछताछ की तो पहले वह इन्कार करता रहा। फिर बताया कि उसकी बकरी खो गई थी और वह बकरी ढूंढ़ने खंडहर में गया था। हालांकि, कुछ देर बाद उसने हकीकत बयां कर दी।

डर गया था कि पकड़ा जाएगा, इसलिए की घटना
बताया कि मासूम घटना वाले दिन घर के बाहर खेल रहा था। वह उसे बहाने से बुलाकर खंडहर में ले गया। इसके बाद उससे अप्राकृतिक दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान वह शोर मचाने लगा। जिस पर उसने हाथ से उसका मुंह व नाक दबा दिया। इसके बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। उसे लगा कि मासूम उसकी करतूत के बारे में सबको बता देगा और वह पकड़ा जाएगा। ऐसे में उसने पास में ही पड़ी ईंट उठाकर सिर व चेहरे पर वारकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। फिर चुपचाप घर चला गया। फिलहाल इस मामले में देर रात तक अफसर जांच जारी होने की बात कहते रहे। डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकेगा।
विज्ञापन

खेलते वक्त अचानक हुआ था गायब
मासूम तमीम बुधवार शाम खेलते वक्त अचानक गायब हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह घर के पीछे खंडहर में उसका खून से लथपथ शव मिल। उसके सिर व चेहरे पर जख्म के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सना ईंट भी मिला था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि घटना में किसी परिचित का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें