फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का शौर्य देख मन में जागा जज्बा

Thu, 12 Jan 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रेड ईगल की ओर से पोलो ग्राउंड में लगे सेना के दो दिनी मेले ‘अपने सशस्त्र बल का जाने’ के अंतिम दिन बुधवार को भी शहरियों की भीड़ उमड़ी। भारतीय सेना के गौरव और पराक्रम को देख लोग उत्साहित रहे। प्रदर्शित अत्याधुनिक हथियारों, टैंकों और सैन्य उपकरणों को भी लोगों ने देखा और उनकी जानकारी ली। विभिन्न स्कूलों के बच्चे अपनी टीचरों के साथ मेला देखने पहुंचे। बच्चों को जब जवानों ने भारतीय सेना के पोस्टर्स, कैप और स्टीकर दिए तो वो भी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


मेले में बुधवार सुबह सेना के बैंड शो और रेड ईगल राइडिंग स्कूल के बच्चों ने घुड़सवारी के करतब भी दिखाए। जवानों की ओर से युद्ध भूमि का नजारा भी मॉक ड्रिल के माध्यम से दिखाया गया। बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंगलवार की तरह बुधवार को भी सुबह हेलीकाप्टर से सेलीथरिंग नहीं कराई जा सकी। शहरियाें को उम्मीद थी कि दोपहर में उन्हें सेलीथरिंग देखने को मिलेगी, मगर भीड़ को देखते हुए इसे टाल दिया गया। शाम को सेना की ओर से आजाद पार्क में सेना बैंड की ओर से प्रस्तुति दी गई।

मेले में शहरी सेना के दूसरे पक्ष से भी परिचित हुए। सेना द्वारा बाढ़, भूकंप, सुनामी, रेल दुर्घटना आदि आपदाओं के दौरान किए जाने वाली मदद के बारे में लोगों को देखने और समझने को मिला। पोस्टर्स, बैनर्स और स्लाइड शो के माध्यम से शहरियों को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सेना के शौर्य और पराक्रम को दिखाने के लिए मेले में एलईडी की व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह एलईडी स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से शहरियों को सेना के साहस से परिचित कराया।
 

मेले में शहरियों ने लजीज व्यंजन का लुत्फ भी उठाया। पहली बार शहरियों को रेड ईगल मोबाइल कैफे देखने को मिला। इसमें केक, पेस्ट्री, बिस्कुट, समोसा, नमकीन, चिप्स, मफींस, डोसा, वड़ा पाव, चाऊमीन समेत कई लजीज व्यंजन थे। लोगों ने यहां खाया भी और खाने के आइटम घर भी ले गए। मोबाइल कैफे के इंचार्ज सूबेदार केएसबी सिंह ने बताया कि वह पहली बार मोबाइल कैफे शहरियों के बीच लेकर आए हैं।

पोलो मैदान पर 404 फील्ड अस्पताल की ओर से लगे दो दिवसीय मेले में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 से अधिक जवानों और लोगों ने हिस्सा लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में कैप्टन पवन तिवारी, फ्लाइट लेफ्टिनेंट नमन शर्मा, नायब तहसीलदार ओमपाल सिंह, अमित कुमार गुप्ता, रजनी देवी, दीप्ति जोशी आदि शामिल रहे। इस मौके पर कर्नल आरकेश्रीवास्तव, कर्नल संगीता खन्ना, सूबेदार रवींद्र चंद, डीएस पटलवा, हवलदार बीएन मंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें