फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मुस्लिम ने नवरात्र में किया कन्या पूजन, पखारे पांव और उतारी आरती, बेटी बचाओ का दिया संदेश

Wed, 09 Oct 2024 06:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाजपा नेता एजाजुद्दीन ने कहा कि समाज में बेटियों को बचाने और असंतुलन कम करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कन्या पूजन के बाद लोगों को बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए नवरात्र सबसे उत्तम समय है। 
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों ने कन्यापूजन करके दिया बेटी बचाओं का संदेश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने नैनी क्षेत्र के उत्तरी लोकपुर में अपने सहयोगियों के साथ कन्याओं का पांव पूजन किया। कन्या भ्रूण हत्या से देश में बिगड़ते संतुलन से चिंतित होकर नवरात्र उत्सव पर गांव, शहर सहित दूरदराज इलाकों में अपने अल्पसंख्यक समाज के सहयोगियों के साथ पहुंचकर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक रीति-रिवाजों से समाज में कन्या भ्रूण हत्या न करने की अपील की। 

विज्ञापन


भाजपा नेता एजाजुद्दीन ने कहा कि समाज में बेटियों को बचाने और असंतुलन कम करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कन्या पूजन के बाद लोगों को बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए नवरात्र सबसे उत्तम समय है। गौरव श्याम ने कहा कि अपना सुधार ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है। शुरुआत खुद से करें। नारी सम्मान व नारी सुरक्षा हम सब की प्राथमिकता है। बहन, बेटी और बहुएं शिक्षा व युद्ध कौशल प्राप्त कर बहादुर बनेंl।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें