फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना : मुस्लिम बहनों ने हिंदू और मुस्लिम भाइयों को बांधी राखी, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

Wed, 30 Aug 2023 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फरीद साबरी ने कहा कि यह त्योहार किसी धर्म का ही नहीं है, बल्कि हिंदुस्तान की परंपरा का त्योहार है। मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि यह रक्षासूत्र वह प्रतिवर्ष बांधती आई हैं। यह भारतीय संस्कृति का त्योहार है, जिसे सभी धर्म के लोग धूमधाम से मनाते हैं।
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच काशी प्रांत की ओर से बुधवार को रानीमंडी में स्थित अली मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंच के सह संयोजक फरीद साबरी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने रीति-रिवाज के साथ मुस्लिम व हिंदू भाइयों को राखी बांधी। फरीद साबरी ने कहा कि यह त्योहार किसी धर्म का ही नहीं है, बल्कि हिंदुस्तान की परंपरा का त्योहार है।

विज्ञापन



मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि यह रक्षासूत्र वह प्रतिवर्ष बांधती आई हैं। यह भारतीय संस्कृति का त्योहार है, जिसे सभी धर्म के लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर सह संयोजक हकीम अहमद, शकील सलमानी, शमीम फारुकी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इंद्रदीप दुबे, गोविंदजी भाई ओझा व मो. साजिद आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें