फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नैनी में भाजपा नेता के भाई की हत्या का खुलासा स्कूल प्रबंधक समेत सात गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 07:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

28 अप्रैल को नैनी में मलहरा फाटक के पास वारदात को तब अंजाम दिया गया था जब बृजेश बच्चों को लेने स्कूल गया था। दो बाइक से आए छह बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया था। परिजनों ने छह लोगों को नामजद कराया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : नैनी में भाजपा नेता के भाई की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी में भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई बृजेश सिंह (45) की दिनदहाड़े हत्या का खुलासा हो गया है। मामले में निजी स्कूल प्रबंधक समेत कुल सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त असलहे व वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि  पकड़े गए आरोपियों ने पूर्व से चली आ रही रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन



28 अप्रैल को नैनी में मलहरा फाटक के पास वारदात को तब अंजाम दिया गया था जब बृजेश बच्चों को लेने स्कूल गया था। दो बाइक से आए छह बदमाशों ने उसे गोलियों से भून दिया था। परिजनों ने छह लोगों को नामजद कराया था। पुलिस अफसरों के मुताबिक, जांच पड़ताल में कई अहम तथ्य सामने आए और इसी आधार पर सोमवार को चार नामजद समेत कुल सात लोगों को पकड़ा गया।


इनमें से तीन के नाम विवेचना के दौरान सामने आए। जिनमें एसएस कॉन्वेंट स्कूल, इरादतगंज घूरपूर का प्रबंधक गजराज सिंह पटेल भी शामिल है। वह मुख्य आरोपी दीपू शर्मा का करीबी है और घटना में प्रयुक्त दो बाइकें व असलहे उसने ही अपने स्कूल में छिपाए थे। बाद में पुलिस की छानबीन के डर से दोनों बाइकों को दो मई को बगबना नगर पुलिया के पास छोड़ दिया था। जिन्हें पुलिस ने लावारिस हाल में बरामद किया था।

विज्ञापन
Trending Videos

कुल छह गोलियां मारी थीं
पुलिस अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हत्यारोपियों ने बृजेश को कुल छह गोलियां मारी थीं। वारदात को अंजाम देने में दीपू शर्मा उर्फ प्रदीप कुमार, उसका सगा भाई ज्ञानू शर्मा, मौसेरे भाई जीतेंद्र शर्मा व चचेरे भाई अरविंद शर्मा शामिल थे। जबकि तीन अन्य अभियुक्तों में शामिल उसके ही एक अन्य भाई संदीप शर्मा व पिता सिद्धनाथ शर्मा के अलावा गजराज सिंह पटेल ने उनका सहयोग किया था।
विज्ञापन

12 मार्च को हुआ था विवाद
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपू शर्मा सपा का समर्थक है जबकि मृतक पक्ष भाजपा से जुड़ा था। 12 मार्च को भाजपा की जीत पर पटाखे बजाने पर बृजेश का विवाद दीपू से हुआ था। इसके अलावा दोनों प्लाटिंग का काम करते थे और इसे लेकर उनमें व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता भी थी। जितेंद्र व उसके पिता को बृजेश ने पूर्व में पीटा था, इसे लेकर वह खुन्नस रखता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें