Prayagraj News : ईडी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते सांसद अफजाल अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला।
दोपहर 12 बजे पहुंचे और साढ़े आठ बजे रात निकले
करीब 12 बजे से शुरू हुई पूछताछ रात करीब आठ बजे तक चलती रही। इसके बाद 8.30 बजे के करीब अफजाल ईडी दफ्तर से बाहर निकले और फिर रवाना हो गए। इससे पहले अफजाल से 2011 से लेकर 2021 तक का आयकर रिटर्न विवरण भी ईडी अफसरों ने लिया। गौरतलब है कि मुख्तार पर पिछले साल जुलाई में मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद नवंबर में ईडी की टीम ने बांदा जेल में जाकर पूछताछ करते हुए उसका बयान भी दर्ज किया था।
Prayagraj News : ईडी दफ्तर पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ और लखनऊ में दर्ज हैं मामले
मनी लांड्रिंग का यह केस माफिया पर मऊ व लखनऊ जनपद में पूर्व में दर्ज तीन मुकदमों को आधार बनाते हुए लिखा गया था। इनमें से पिछले साल उसके खिलाफ जनपद मऊ में धोखाधड़ी कर विधायक निधि निकालने व अन्य आरोप में केस दर्ज कराया गया था। इससे पहले 2020 में धोखाधड़ी करते हुए जाली दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का भी मुकदमा उस पर दर्ज हुआ था। इसी तरह लखनऊ में भी धोखाधड़ी कर संपत्ति अर्जित करने के मामले में उस पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
Prayagraj News : ईडी दफ्तर पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला।
इसलिए हुई पूछताछ
सूत्रों का कहना है कि मनी लांड्रिंग केस की जांच में जुटे अफसरों को कुछ ऐसी फर्मोे के बारे में पता चला था, जिनसे मुख्तार ही नहीं बल्कि अफजाल की कंपनियों में भी लेनदेन हुआ। यही वजह थी कि ईडी ने पूछताछ के लिए अफजाल को भी बुलाया। उनसे पूछा कि जिन फर्मों से मुख्तार को रुपयों का लेनदेन हुआ, उनसे उनकी कंपनियों के किस तरह के रिश्ते थे। यही नहीं उनसे कब और कितना लेनदेन हुआ और क्यों हुआ, इस संबंध में भी पूछताछ की गई।
Prayagraj News : ईडी दफ्तर पहुंचे सांसद अफजाल अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला।
दोनों बेटे भी पहुंचे, लेकिन नहीं हो सकी पूछताछ
सांसद अफजाल के साथ ही मुख्तार के दोनों बेटे अब्बास व उमर सोमवार को भी अफसरों के सामने पेश हुए, लेकिन उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। सूत्रों का कहना है कि मनी लांड्रिंग केस में जांच में जुटी ईडी की ओर से पूछताछ के लिए मुख्तार के दोनों बेटों को भी नोटिस जारी किया गया था।
Prayagraj News : ईडी दफ्तर पहुंचे विधायक अब्बास अंसारी।
- फोटो : social media
माफिया अतीक अहमद की भी संपत्ति है चिन्हित
पिछले साल ईडी ने मुख्तार के सात बैंक खाते भी चिह्नित किए थे। इसी दौरान माफिया अतीक अहमद के भी 12 खाते ईडी ने चिह्नित किए थे। सूत्रों का कहना है कि भाजपा विधायक की हत्या समेत कुल 49 मुकदमों के आरोपी मुख्तार का साम्राज्य पूर्वांचल के कई जिलों में फैला हुआ है।