कोतवाली नैनी के चक हीरानंद मोहल्ले में बुधवार भोर में छात्रा के घर पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को जांच में प्रथम दृष्टया जो साक्ष्य मिले हैं वह प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रेमी जोड़े एक ही क्लास में पढ़ते थे। सहेली ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों से इंस्टाग्राम पर चैटिंग चल रही थी।
दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी हो गई थी। भोर में जब युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो इसी दौरान गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पिता मौके पर पहुंचे तो लड़की जमीन पर तड़प रही थी, जबकि लड़के की मौत हो चुकी थी। पिता ने घटना की जानकारी दी तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई।