फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder Case : महिला अफसर के घर में 50 मिनट तक घुसा रहा नकाबपोश बदमाश, दूसरा साथी बाहर दे रहा था पहरा

Sat, 22 Jun 2024 02:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुसुमलता की हत्या की वारदात के बाद धूमनगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। इस दाैरान पुलिस ने पाया कि घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हो गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र के आनंदपुरम काॅलोनी में माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड से सेवानिवृत्त महिला अफसर कुसुमलता की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। पड़ताल में सामने आया कि एक नकाबपोश बदमाश कुसुमलता के घर में करीब 50 मिनट तक अंदर रहा और वारदात को अंजाम देने के बाद वह बाहर निकलकर दूसरे साथी संग चला गया। सीसीटीवी फुटेज को परिजनों, रिश्तेदारों समेत आसपास के लोगों को दिखाया गया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने आनंदपुरम के रहने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक की कद-काठी फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाशों से काफी मिल रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कुसुमलता की हत्या की वारदात के बाद धूमनगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। इस दाैरान पुलिस ने पाया कि घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हो गई है। फुटेज से पता चला कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे मुंह पर गमछा लपेटे एक युवक कुसुमलता के घर के अंदर जाता है। नकाबपोश सफेद रंग की शर्ट पहन रखा था व मुंह गमछे से बांध रखा था।

काले रंग की पैंट पहनी थी। करीब पांच मिनट अंदर रहने के बाद वह वापस बाहर आता है। थोड़ी देर बाद वहीं युवक घर का दरवाजा खोल फिर से अंदर जाता है। इस बार वह करीब पचास मिनट तक रहता है। वहीं, अन्य युवक घर के आसपास पहरा देता रहता है। करीब पचास मिनट घर के अंदर रहने के बाद घर में घुसा युवक बाहर आकर अपने साथी के साथ चला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक से आए थे बदमाश

सूत्रों के मुताबिक, नकाबपोश बदमाश बाइक से वारदात को अंजाम देने आए थे। घटना से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर बदमाश कुसुमलता के घर पहुंचे थे। घटना से पहले बाइक सवार दो युवक घर के आसपास और गली में काफी देर तक रेकी करते रहे। पुलिस काे आंशका है कि साजिश के तहत आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

20 हजार नकदी और चेन ले उड़े

बेटे साैरभ ने बताया कि मां कुसुमलता ने अपने गले में एक सोने की चेन पहनी हुई थी। लेकिन, उनकी हत्या के बाद पता चला कि चेन उनके गले से गायब है। आरोपी चेन ले जाने के साथ-साथ घर में रखे बीस हजार की नकदी भी अपने साथ ले गए। हैरानी की बात है कि अलमारी में कुछ गहने भी रखे थे, लेकिन आरोपी उसे अपने साथ नहीं ले गया। इससे आशंका होती है कि बदमाश हत्या करने की नियत से घर में घुसा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें