फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : एमबीबीएस ही नहीं, अब दरोगा भर्ती में भी ‘मुन्ना भाई’, पुलिस वाले भी खा गए थे गच्चा, ऐसे पकड़ में आया

Tue, 26 Apr 2022 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी पुलिस 2020-21 की सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर और पीएसी की भर्ती की मुख्य परीक्षा हो चुकी है। पास हो चुके अभ्यर्थियों का 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक शारीरिक परीक्षा और सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस की 2020-21 दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले सर्वेश कुमार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य परीक्षा के बाद शारीरिक जांच के दौरान जब बायोमीट्रिक जांच हुई तो आरोपी पकड़ गया। न तो उसकी फोटो का मिलान हुआ न ही दस्तखत का। जांच से साफ हो गया कि मुख्य परीक्षा में सर्वेश ने किसी को बिठाया था। उसके खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन



यूपी पुलिस 2020-21 की सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर और पीएसी की भर्ती की मुख्य परीक्षा हो चुकी है। पास हो चुके अभ्यर्थियों का 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक शारीरिक परीक्षा और सत्यापन किया जा रहा है। सोमवार को अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच की जा रही थी। अलीगढ़ निवासी अभ्यर्थी सर्वेश कुमार का फिंगर प्रिंट मिलान नहीं हुआ तो वैज्ञानिक अधिकारी विकास प्रजापति ने कई बार प्रयास किया लेकिन प्रिंट मिलान नहीं हुआ।

विज्ञापन

कर्नलगंज थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा

उसे संदिग्ध मानते हुए फोटो को मिलान किया गया। फोटो भी नहीं मिली। एसपी प्रोटोकाल रविशंकर समेत अन्य अधिकारियों ने सर्वेश कुमार से पूछताछ की। साफ हो गया कि सर्वेश ने मुख्य परीक्षा में अपनी जगह किसी और को बिठाया था। दरोगा अमित कुमार ने अभ्यर्थी सर्वेश के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी प्रोटोकाल के मुताबिक इस मामले में आगे विवेचना की जाएगी कि सर्वेश के साथ साथ और कौन लोग शामिल थे। जितने लोगों के नाम सामने आएंगे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें