उन्होंने महापौर से पूछा कि आखिर क्या अड़चन आ रही है और क्यों फ्लाईओवर को शहीद रोशन सिंह का नाम देने में परहेज किया जा रहा है। इस दौरान महापौर ने उनको भरोसा दिलाया कि वह धैर्य रखें अलोपीबाग फ्लाईओवर पर शहीद रोशन सिंह के ही नाम पर पत्थर लगेगा। इस बीच कांग्रेस पार्षद दल के नेता मुकुंद तिवारी ने भी समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंचकर इस मसले पर कड़ा प्रतिवाद जताया।
उन्होंने नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात कर इसकी वजह पूछी। साथ ही चताया कि अगर अलोपीबाग फ्लाईओवर का नाम शहीद के नाम पर नहीं किया गया तो सदन की अगली को वह चलने नहीं देंगे। शहीद के सम्मान के लिए सड़कों पर उतकर हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इसी तरह पार्षद आनंद घिल्डियाल ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के दौर में शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर फ्लाईओर का प्रस्ताव वापस लेने के मसले पर कड़ी नाराजगी जताई।
उनका कहना था कि नगर निगम अगर इस पर अपने कदम को वापस नहीं लेता तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। बीती नौ मई 2022 को गीता निकेतन मंदिर से बागड़ धर्मशाला तक शास्त्री पुल की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर का नामकरण शहीद रोशन सिंह के नाम पर करने की स्वीकृति नगर निगम सदन में ध्वनिमत से की गई थी।
हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम पर नैनी के नामकरण के प्रस्ताव से शुरू हुई सियासत
सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने नैनी कसबे का नाम हेमवतीनंदन बहुगुणा केनाम पर रखने का प्रस्ताव नगर निगम में रखा था। इस प्रस्ताव को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए खारिज कर दिया गया। नामकरण समिति के चेयरमैन अखिलेश सिंह ने बताया कि तब कहा गया था कि एक महापुरुष के नाम से दो स्थानों पर स्मृतियों को नहीं संजोया जा सकता। हेमवती नंदन के नाम पर बुहुगुणा मार्केट होने के साथ ही फायर बिग्रेड चौराहे पर उनकी प्रतिमा भी लगाई गई है। ऐसे में इस प्रस्ताव को निरस्त कर नैनी का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया। इसी क्रम में अलोपीबाग फ्लाईओवर के नामकरण का मामला भी लटकने की बात कही जा रही है।
शहीद के नाम को लेकर कोर्ट की भी दरवाजा खटटखटाएंगे
प्रयागराज। नामकरण समिति के चेयरमैन अखिलेश सिंह ने शनिवार को कहा कि अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि महीने भर के भीतर अलोपीबाग फ्लाईओवर पर शहीद रोशन सिंह के नाम कर शिलापट लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन से कहा गया है। ऐसा नहीं हुआ तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होंगे।
नगर निगम सदन में शहीद रोशन सिंह के नाम पर अलोपीबाग फ्लाईओवर का नामकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन, किसी कारण से बाद में इस पर रोक लगा दी गई। मैंने पत्रावली तलब की है। किस वजह से ऐसा हुआ है, इसका परीक्षण कराकर वह उचित कदम उठाएंगे। - चंद्रमोहन गर्ग, नगर आयुक्त।