फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Research : इविवि के वैज्ञानिकों ने तैयार किया ‘पोटैटो फ्लैक्स एनर्जी बार’, खाते ही बढ़ जाएगी शरीर में ऊर्जा

Sat, 06 Aug 2022 09:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस शोध के तहत आलू की छोटी-छोटी पपड़ी बनाई गई और उससे ‘पोटैटो फलैक्स एनर्जी बार’ तैयार किया गया। इसमें रामदाना, गुड़ और कई सामग्रियां मिलाई गईं हैं। अब तक प्रोटीन बार और कई अन्य प्रकार के बार्स तैयार किए गए हैं, जिनके उपयोग से तुरंत एनर्जी मिलती है।
विज्ञापन
Prayagraj News : पौटैटो एनर्जी बार। सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न तो आलू की सब्जी बनाने की जरूरत और न ही कोई दूसरा व्यंजन, हमेशा खाए जाने के लिए तैयार है ‘पोटैटो फ्लैक्स एनर्जी बार’, जिसका प्रयोग करते ही चंद मिनटों में शरीर की ऊर्जा बढ़ जाएगी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के सेंटर फॉर फूड टेक्नोलॉजी के इस शोध के पेंटेेंट को मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन



इस शोध के तहत आलू की छोटी-छोटी पपड़ी बनाई गई और उससे ‘पोटैटो फलैक्स एनर्जी बार’ तैयार किया गया। इसमें रामदाना, गुड़ और कई सामग्रियां मिलाई गईं हैं। अब तक प्रोटीन बार और कई अन्य प्रकार के बार्स तैयार किए गए हैं, जिनके उपयोग से तुरंत एनर्जी मिलती है। इसी तरह सेंटर फॉर फूड टेक्नोलॉजी ने अब आलू से एनर्जी बार्स तैयार कर लिए हैं, जो चॉकलेट के आकार के होते हैं।

डेढ़ सौ से अधिक लोगों पर हुए शोध में दावा गया गया है कि खिलाड़ियों और बच्चों के लिए एनर्जी बार काफी फायदेमंद हैं, जो चंद मिनटों में आवश्यक एनर्जी की जरूरत को पूरी कर देता। इसमें काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और मिनिल्स हैं। इसी तरह विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले सैनिकों के लिए भी यह बार भोजन का बढ़िया विकल्प है। 100 ग्राम पोटैटो फ्लैक्स एनर्जी बार में 350 किलो कैलोरी होती है। एक बार का वजन 15 ग्राम है। 


कुपोषित बच्चों के लिए भी यह काफी लाभकारी हैं। बच्चों के स्वाद को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है। इविवि के सेंटर फॉर फूड टेक्नोलॉजी की प्रो. नीलम यादव, डॉ. पिंकी सैनी और डॉ. देविंदर कौर के इस शोध को इंडिया पेटेंट ऑफिस, दिल्ली ने मंजूरी दे दी है। इस शोध में सेंटर ऑफ पोटैटो रिसर्च इंस्टीट्यूट कैंपस, मोदीपुरम मेरठ के डॉ. विजय किशोर गुप्ता एवं डॉ. बंदना, इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के डॉ. राजेंद्र कुमार और बीएचयू, वाराणसी की डॉ. प्रज्ञा मिश्रा का सहयोग भी रहा।
विज्ञापन

मधुमेह रोगियों के लिए नहीं है एनर्जी बार
‘पोटैटो फ्लैक्स एनर्जी बार’ मधुमेह रोगियों के लिए नहीं है। प्रो. नीलम यादव के अनुसार पोटैटो फ्लैक्स एनजी बार के उपयोग से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा तुरंत बढ़ती है और इससे आवश्यक एनर्जी मिलती है। इसका स्वाद भी मीठा है, ताकि बच्चों को पसंद आए। एनर्जी बार मधुमेह रोगियों के लिए नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें