फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम: कोरोना से जान गंवाने वाले पार्षद रोहित मालवीय के परिजनों को दस लाख व पार्षद सत्येंद्र चोपड़ा, पार्षद एहतेशाम रिजवी के घरवालों को मिलेंगे पांच-पांच लाख रुपये

Fri, 11 Jun 2021 06:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • सभी पार्षदों का बीमा कराने का प्रस्ताव
विज्ञापन
सभी पार्षदों का 10 लाख का बीमा करने की मांग करते पार्षद। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले पार्षद रोहित मालवीय के परिजनों को नगर निगम दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगा। वहीं कैंसर पीड़ित रहे पार्षद सत्येंद्र चोपड़ा और पार्षद एहतेशाम रिजवी के परिजनों को भी पांच-पांच लाख रुपये मदद के तौर पर दिए जाएंगे। पार्षदों की इस मांग पर सदन ने एकमत होकर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से इस मद में धनराशि की व्यवस्था कराने की मांग की तो उन्होंने नगर आयुक्त रविरंजन से इस मुद्दे पर सदन में ही वार्ता कर आर्थिक मदद देने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


पहले सत्येंद्र और एहतेशाम के घरवालों को दो-दो लाख रुपये देने का प्रस्ताव था, जिसे पार्षदों की मांग पर संशोधित कर पांच लाख किया गया। वहीं पार्षदों ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी मेें काम करने वाले पार्षदों का कार्यकाल के दौरान दस-दस लाख का बीमा करा दिया जाए तो अनहोनी के बाद नगर निगम पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। इस प्रस्ताव पर सदन का निर्णय अभी बाकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें