फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज नगर निगम : महापौर के बाद 10-10 पार्षद एक साथ लेंगे शपथ, शपथ ग्रहण को भव्य बनाने की तैयारी

Thu, 25 May 2023 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केपी मैदान में 26 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी है। इसके तहत बुधवार को ही तैयारी शुरू कर दी गई और नगर निगम के अफसर देर रात तक आयोजन स्थल पर डटे रहे। निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को अलग-अलग आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
महापौर गणेश केसरवानी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महापौर के बाद 10-10 पार्षदों को एक साथ शपथ दिलाई जाएगी। शपथ महापौर दिलाएंगे। 10 पार्षदों के शपथ लेने में सात-आठ मिनट लगने की बात कही जा रही है। ऐसे में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया डेढ़ से दो घंटे तक चल सकती है।

केपी मैदान में 26 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी है। इसके तहत बुधवार को ही तैयारी शुरू कर दी गई और नगर निगम के अफसर देर रात तक आयोजन स्थल पर डटे रहे। निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को अलग-अलग आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। सांसद, विधायक समेत शहर के अन्य प्रमुख लोगों को भी आमंत्रण भेजे गए हैं।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण के लिए 60 फीट लंबा और 24 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जाएगा। इसके आगे भव्य पंडाल होगा। समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। ऐसे में उनके साथ भीड़ होने की उम्मीद है। इसके अलावा 100 पार्षदों के साथ भी कम से कम 10-10 समर्थकों के आने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि समारोह में पांच हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग का कहना है कि शासन के निर्देश पर समारोह की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें