मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने विधायकी बहाल किए जाने की मांग करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अब्बास अंसारी ने राज्य सरकार, प्रिंसिपल सेक्रेटरी (विधान सभा सचिवालय) उत्तर प्रदेश, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली और जिला मजिस्ट्रेट/जिला रिटर्निंग अधिकारी जनपद मऊ को पक्षकार बनाया है।
चुनाव आयोग ने रिक्त घोषित कर दी है सीट
विधानसभा चुनाव-2022 में मऊ सीट से निर्वाचित हुए अब्बास अंसारी की सदस्यता एमपीएमएलए कोर्ट से दो साल से की सजा मिलने के बाद समाप्त हो गई थी। विधानसभा सचिवालय ने उनकी सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। यहां उप चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को रिपोर्ट भी भेज दी है। अब मामला विधानसभा सचिवालय के हाथ से ही निकल चुका है। ऐसे में हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही अब्बास की विधायकी बहाल हो सकेगी।