बीते 11 दिसंबर से ही मड पंप लगा हुआ है। महाकुंभ 2025 को लेकर यह तैयारी की जा रही है। सौ मीटर पक्के घाट के पास ही पचास मीटर और पक्के घाट का निर्माण करने की योजना है।। लेकिन, नदी के बहाव के कारण मंड पंप से हो रहा कार्य प्रभावित हो रहा है। मड पंप में लगी पाइप से बालू निकालकर नदी की धारा मोड़ी जा रही है, लेकिन नदी के बहाव के कारण पाइप टूट जा रही है।
महाकुंभ को लेकर मेला क्षेत्र का विस्तारित करने के साथ अरैल घाट पर पर्यटन बढ़ाने को लेकर यहां घाट का निर्माण किया जाना है। इस पक्के घाट में पार्किंग, सीटिंंग प्लाजा, मेडिटेशन सेंटर और बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए रैंप भी बनाया जाएगा। सिंचाई विभाग के जेई रामबली ने बताया कि कटान रोकने के लिए मड पंप लगाया गया है। नदी के बहाव से टूटी पाइप दुरुस्त कराई जा रही है।