लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। मकान गिरने से पहले तेज आवाज और खड़खड़ाहट हुई। आवाज सुनकर घर के लोग तुरंत बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद मकान भरभराकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया। घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। कहली गांव में सागर पटेल के मकान की दीवार और छत भी गिर गई। इस घटना में परिवार का गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने से सागर पटेल के परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।