फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कांटी गोशाला को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला

Fri, 04 Sep 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करमा। कांटी गौस्थल को अस्थाई रूप से गेट को बंद कर दिया गया। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
विकासखंड जसरा के कांटी ग्राम सभा स्थित अस्थायी गोशाला को बंद करने का फैसला किया गया है। इस गोशाला से 285 पशुओं को अन्य गोशालाओं में शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। यह कार्रवाई प्रयागराज के मंडलायुक्त के निर्देशों के बाद की जा रही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने 24 अगस्त को गोशाला का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्हें भारी गंदगी और पशुओं के रख-रखाव में लापरवाही मिली थी। व्यवस्था की बदहाली पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इन निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार 3 सितंबर 2026 को गोशाला बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। एडीओ पंचायत विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी पशुओं को हटाया जा रहा है। इसका उद्देश्य उनकी बेहतर देखभाल, चिकित्सा और खान-पान सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने शिफ्टिंग के लिए नगर निगम की विशेष गाड़ियों और कई निजी वाहनों का उपयोग किया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को गोस्थल में कई गंभीर खामियां मिली थीं। इनमें पशुओं के रखरखाव में लापरवाही प्रमुख थी। ग्राम प्रधान लालचंद ने बताया कि अप्रैल 2026 से गोपालकों को मजदूरी नहीं मिली है। एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव, रोजगार सेवक और सफाई कर्मियों की टीम इस काम में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें