फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : एमटीएस और हवलदार भर्ती 2024 की परीक्षा 30 सितंबर से, 14 नवंबर तक होगी परीक्षा

Wed, 14 Aug 2024 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

9,583 पदों पर एमटीएस और हवलदार (सीबीआईएन व सीबीएन) भर्ती की परीक्षा होनी है। इसमें एमटीएस के 6,144 और हवलदार के 3,439 पद हैं। पदों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार 57,44,713 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार भर्ती- 2024 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। इसकी परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर तक कराई जा सकती है। प्रवेश पत्र सितंबर के दूसरे हफ्ते में एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालयों से जारी किया जाएगा। इन पदों पर 27 जून से तीन अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। प्रश्न पत्र डेढ़ घंटे का होगा।

विज्ञापन


9,583 पदों पर एमटीएस और हवलदार (सीबीआईएन व सीबीएन) भर्ती की परीक्षा होनी है। इसमें एमटीएस के 6,144 और हवलदार के 3,439 पद हैं। पदों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार 57,44,713 आवेदन आए हैं। इस बार इन पदों पर पिछले साल से ज्यादा आवेदन आए हैं। इस भर्ती के लिए 2023 में 26,09,777 आवेदन, 2022 में 55,21,917 आवेदन, 2021 में 39,33,119 आवेदन और 2020 में 45,35,071 आवेदन आए थे। एमटीएस परीक्षा से केंद्र सरकार के विभागों में चतुर्थ श्रेणी पदों पर चयन होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें