फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार से रेवती रमण ने मांगा इस्तीफा 

Sun, 06 Sep 2020 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लखीमपुर खीरी में तीन बार के विधायक निर्वेंद्र मिश्र की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार से इस्तीफा देने को कहा है। रेवती रमण सिंह  ने कि उत्तर प्रदेश अब अपराध प्रदेश बन गया है।  
विज्ञापन


देश-प्रदेश मे भाजपा की सरकार ने जनता में अपना विश्वास खो दिया हैं।  इसलिए राज्य सरकार इस्तीफा दे, ताकि प्रदेश में नया जनादेश आए। रेवती रमण ने केंद्र सरकार को लेकर कहा कि वह हर मोर्चे पर विफल हो गई हैं ।  प्रदेश में खास वर्ग  व जाति विशेष पर लगातार हमला हो रहा है ।

यह भारतीय संविधान की मूल भावना के विपरीत है ।उन्होंने कहा कि तीन बार के विधायक की जिस तरह से हत्या कर दी जाती हैं वो अपराध की परकाष्ठा हैं । जब प्रदेश में  जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा यह समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें