नौ महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित
दूसरा सत्र 'भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका' विषयक रहेगा। इसमें मुख्य वक्ता विश्व मांगल्य छात्र सभा की अखिल भारतीय संघटक डॉ. श्रुति देशपांडे विचार रखेंगी। तीसरे सत्र में उपस्थित जागृत महिलाओं के साथ प्रश्नोत्तरी एवं प्रयागराज में विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए विशिष्ट कार्य करने वाली नौ महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस सत्र की मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान होंगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट भारतीय महिलाओं (प्राचीन से अर्वाचीन तक) की एक प्रेरणादायी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल भी लगेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ. कीर्तिका अग्रवाल के साथ माया द्विवेदी, रीना मिश्रा, रेखा पुंडीर, रत्ना जायसवाल, शिखा खन्ना एवं प्रयागराज विभाग की समस्त महिला समन्वयक उपस्थित रहीं।