घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी पाकर परिजन प्रयागराज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत हो गई। परिजन मृतक बच्चों को लेकर वापस घर आए। बच्चों के पिता संजय मुंबई में मजदूरी करने गया था। जानकारी पाकर वापस घर आ रहे हैं।
डीसीपी ने कहा होगी कार्रवाई
डीसीपी यमुनानगर श्रद्धा नरेंद्र पांडेय का कहना है कि घटना के बाद से ही बुआ फरार चल रही है। वह मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।