फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : आरओ/एआरओ के लिए 10 लाख से अधिक आवेदन, यूपीपीएससी की परीक्षा में टूटा आवेदनों का रिकॉर्ड

Wed, 29 Nov 2023 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरओ/एआरओ के जिन 411 पदों पर भर्ती होनी है, उनमें उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के सर्वाधिक 322 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 40 पद, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी के नौ पद, सहायक समीक्षा अधिकारी के 13 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) का एक पद, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी के तीन पद व सहायक समीक्षा अधिकारी के 23 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 में शामिल होने के लिए इस बार रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आए हैं। आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए 10,69,725 अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से आवेदन किए हैं। परीक्षा में एक पद के लिए 2603 अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी और इस बार स्पर्धा काफी कठिन होगी।

विज्ञापन


आरओ/एआरओ के जिन 411 पदों पर भर्ती होनी है, उनमें उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के सर्वाधिक 322 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 40 पद, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में समीक्षा अधिकारी के नौ पद, सहायक समीक्षा अधिकारी के 13 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) का एक पद, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी के तीन पद व सहायक समीक्षा अधिकारी के 23 पद शामिल हैं।

यूपीपीएससी ने इन पदों पर भर्ती के लिए नौ अक्तूबर 2023 को विज्ञापन जारी किया था और उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। आवेदन की अंतिम तिथि नौ नवंबर निर्धारित की गई थी। आयोग ने आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया अनिवार्य की थी। एक साथ लाखों की संख्या में ओटीआर के लिए प्रयास करने पर पोर्टल पर दबाव काफी बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग को बढ़ानी पड़ी थी अंतिम तिथि

बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओटीआर नहीं कर सके थे और इसी वजह से उनके आवेदन स्वीकार नहीं हुए। ऐसे में आयोग को आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ानी पड़ी। अंतिम तिथि तक आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए 11 लाख सात हजार 212 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए। इनमें से 10 लाख 69 हजार 919 अभ्यर्थियों ने फीस भी जमा कर दी और अंतिम रूप से 10,69,725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, जो आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे।

आयोग कि किसी भी परीक्षा के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। ऐसे में आयोग को इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ानी पड़ेगी। एआरओ के पद पर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व टाइप टेस्ट और आरओ के पद पर प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन होगा। प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें