दिल्ली के बाटला हाउस में भी बनाया मकान
माफिया की बेनामी संपत्ति का पता लगाने में जुटी पुलिस टीम ने उसके दिल्ली स्थित एक मकान की भी जानकारी जुटाई है। यह मकान दिल्ली के बाटला हाउस में स्थित है। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-36 में माफिया ने एक फ्लैट खरीदा था। इसकी कीमत करोड़ों में है। उधर लखनऊ में महानगर कॉलोनी स्थित उस फ्लैट को चिह्नित किया ही गया है, जिसमें अतीक का बेटा असद अपने साथियों संग रहता था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन तीनों संपत्तियों को भी गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किए जाने की योजना है। इसके लिए पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है।