फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: स्टेनोग्राफर परीक्षा में 1.43 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल, यूपी, बिहार के 18 शहरों में होगी परीक्षा

Wed, 11 Oct 2023 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

12 और 13 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए दोनों राज्यों के 18 शहरों में 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें यूपी में 58 और बिहार में 22 केंद्र बनाए गए हैं। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 10ः30 बजे तक। दूसरी दोपहर 12ः30 से दो बजे और तीसरी पाली की परीक्षा शाम चार से 5ः30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से केंद्रीय कार्यालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा-2023 के लिए मध्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार से 1,43,847 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 12 और 13 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए दोनों राज्यों के 18 शहरों में 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें यूपी में 58 और बिहार में 22 केंद्र बनाए गए हैं। तीन पालियों में होने वाली परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 10ः30 बजे तक। दूसरी दोपहर 12ः30 से दो बजे और तीसरी पाली की परीक्षा शाम चार से 5ः30 बजे तक होगी।

विज्ञापन


परीक्षा में आगरा में छह केंद्रों पर 11607, प्रयागराज में सात केंद्र पर 10850, आरा में एक केंद्र पर 1290, बरेली में दो केंद्र पर 5440, भागलपुर में एक केंद्र पर 2652, दरभंगा में एक केंद्र 645, गया में एक केंद्र 1402, गोरखपुर में तीन केंद्र पर 3656, झांसी में दो केंद्र पर 3090, कानपुर में आठ केंद्रों पर 17512, लखनऊ 14 केंद्रों पर 23837, मेरठ तीन केंद्र पर 8093, मुरादाबाद एक केंद्र पर 2700, मुजफ्फरपुर में छह केंद्र पर 10043, पटना में 11 केंद्रों पर 19043, पूर्णिया में एक केंद्र पर 2036, सीतापुर में दो केंद्र पर 1662 और वाराणसी में बनाए गए 10 केंद्रों पर 18289 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें