फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन ने सुन्न किए हाथ, कान हो रहे लाल, कुंभ में बढ़ेगी श्रद्धालुओं की परेशानी

Mon, 31 Dec 2018 01:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
माघ मेला - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
पछुआ विक्षोभ का दूसरा चरण हिमालय और हिमाचल से बर्फीली हवाएं लेकर आया। ये बर्फीली हवाएं शीतलहरी के प्रकोप का कारण बनीं। तापमान में कोई खास अंतर नहीं पड़ा लेकिन ठंड कड़क रही। दिन में तेज धूप के बावजूद रविवार को वातावरण में 99 फीसदी नमी बनी रही। बर्फीली हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। गंगा के  मैदानी इलाकों में शीत का प्रभावी रही। ऐसे मौसम में गलन से लोगों के हाथ सुन्न और ठंड से कान लाल हो रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक फिलहाल मौसम ऐसी तरह ठंडा बना रह सकता है।
विज्ञापन


ठंडी हवाओं से कई दिन बाद तापमान में कोई खास अंतर नहीं आया। अधिकतम तापमान 20.8 पर टिका रहा और न्यूनतम तापमान मामूली बढ़त के साथ 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 99 फीसदी रही। उत्तरायण हुए सूरज के तापविहीन होने से वातावरण में घुली नमी गलन बढ़ाने का कारण बनी।  

दिन में धूप खिली लेकिन गलन ने परेशान किया। शाम को ठंड का प्रकोप कुछ ज्यादा ही रहा। जिन दो पहिया वाहन चालकों ने टोपी नहीं लगाई उनके कान का खुला हिस्सा लाल हो गया। वहीं दस्ताना न पहनने वालों के हाथ के पंजे ठंड से अकड़ गए। हाथ सुन्न होने वाली स्थिति में रहे। सड़कों पर निकले लोग स्वेटर, जैकेट पहनकर मफलर या टोपी लगाए रहे। बच्चों को विशेष एहतियात से रखा गया। छुट्टी के कारण आजाद और हाथी पार्क में भीड़ रही। बच्चों ने झूले झूले तो बड़ों ने पिकनिक मनाई। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी है। दक्षिणी गोलार्ध के आसपास टिके सूरज का ताप बेअसर साबित हो रहा है। यही कारण है कि बर्फीली हवाएं हर दिन पारा लुढ़का रही हैं। उन्होंने संभावना जताई है कि ठंड अभी सताएगी।
विज्ञापन


जैकेट, स्वेटर, टोपी,मफलर आदि जाड़े से बचाव वाली वस्तुएं खरीदने वालों की होड़ मची है। टोपी-मफलर की बिक्री तेज हो गई है। चौक बाजार के टंडन भइया ऊन वाले मोहन जी टंडन के मुताबिक स्वेटर, जैकेट की अपेक्षा टोपी-मफलर की बिक्री बढ़ी है। शाम को लोग दस्ताने खोजते रहे। बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की टोपियों की बाजार में खास मांग है। बाजार में जाड़े से बचाव के लिए लोग इनर और लोवर भी खरीद रहे हैं। दुपट्टा नगर के विजय अरोरा के मुताबिक महिलाओं और युवतियों का स्टोल खरीदने पर जोर है। स्टोल जाड़े से बचाव के साथ दुपट्टे का भी काम करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें