फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी बोले : संविधान को खतरा बताने वालों... रायबरेली में लोकतंत्र को लूटने की कोशिश पर हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक

Tue, 21 May 2024 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांग्रेस वाले वोट जिहाद करने वालों को आरक्षण दे रहे हैं। पिछड़ों का हक मारकर मुसलमानों को कर्नाटक में आरक्षण दे दिया। यही कर्नाटक मॉडल वह देश भर में दोहराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है कि तीसरी बार सरकार बनी तो कर्नाटक में दलितों-पिछड़ों के आरक्षण का हक वापस दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
जनसभा संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संगमतट से चार सौ के पार जाने पर संविधान को खतरा बताने वाले विपक्षी दलों के नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की नाव डूब रही है। इनका सहारा झूठ है। ये बता रहे हैं कि संविधान को खतरा है। आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या किसने की, सभी जानते हैं। रायबरेली में लोकतंत्र को लूटने की कोशिश करने पर इसी हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी।

विज्ञापन


तब, हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई थी, लेकिन इतने साल बाद भी कांग्रेस का चरित्र नहीं बदला।पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर शाम 3:40 बजे परेड ग्राउंड के हेलिपैड पर उतरा। 3:55 से 4:16 बजे तक करीब 23 मिनट के अपने भाषण के दौरान पीएम ने राममंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, अनुच्छेद-370, मुस्लिम आरक्षण और महाकुंभ के आयोजन पर कांग्रेस-सपा गठबंधन को घेरा। पीएम ने कहा कि आंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे।

कांग्रेस वाले वोट जिहाद करने वालों को आरक्षण दे रहे हैं। पिछड़ों का हक मारकर मुसलमानों को कर्नाटक में आरक्षण दे दिया। यही कर्नाटक मॉडल वह देश भर में दोहराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी है कि तीसरी बार सरकार बनी तो कर्नाटक में दलितों-पिछड़ों के आरक्षण का हक वापस दिलाया जाएगा।

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

पीएम ने कहा कि सपा-कांग्रेस का सुशासन और हमारी सनातन की आस्था से छत्तीस का रिश्ता है। कुंभ का उदाहरण देखिए। सपा और कांग्रेस के समय क्या होता था। भगदड़ मच जाती थी। लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती थी। इनको कुंभ की भव्यता और विकास से मतलब नहीं था। उन्हें डर रहता था कि कहीं उनका वोट बैंक बुरा न मान जाए। सपा- कांग्रेस में तुष्टीकरण का कंपटीशन होता था। राम मंदिर का बहिष्कार करने वाले, सनातन को डेंगू- मलेरिया कहने वाले अगले साल होने वाले कुंभ को क्या कभी अच्छे से करने देते। उन्होंने कहा कि मोदी का मंत्र है, विकास भी विरासत भी। शृंग्वेरपुर धाम को अयोध्या के बाद राम वन गमन पथ के प्रमुख तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

सांसद रीता बहुगुणा जोशी, प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, प्रवीण सिंह पटेल और सांसद केशरी देवी पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

आजादी का श्रेय एक ही परिवार को देना चाहती है कांग्रेस

मोदी ने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस आजादी का सारा श्रेय एक ही परिवार को देना चाहती है। गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्टेच्यू हमारी सरकार ने बनाया है। यह दुनिया में सबसे बड़ा है। सरदार पटेल कांग्रेस के ही थे। अब कांग्रेस के लोग उस तरफ जाना भी पसंद नहीं करते। वह डरते हैं कि स्टेच्यू की छाया भी आ जाएगी तो आफत आ जाएगी।

सपा और कांग्रेस का चरित्र ही विकास विरोधी है। इन मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, अपना दल एस की अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सांसद अमरपाल मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, महापौर गणेश केसरवानी, इलाहाबाद सीट के उम्म्मीदवार नीरज त्रिपाठी और फूलपुर के उम्मीदवार प्रवीण पटेल जनता का अभिवादन किया।

डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी को भेंट की गदा, संगम का प्रतीक चिह्न

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हनुमान जी की गदा भेंट की। इस दौरान पीएम ने नेताओं का कुशल -क्षेम भी पूछी। गदा भेंट करने के बाद पीएम को दोनों उम्मीदवारों ने त्रिवेेणी संगम का प्रतीक चिह्न भी भेंट किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें