फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रयागराज के तीनों भाजपा अध्यक्ष को  मिला न्यौता

Wed, 29 May 2019 08:29 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : self
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह  में प्रयागराज जिले के महानगर, यमुनापार एवं गंगापार अध्यक्षों को शामिल होने का न्यौता मिला है। न्यौता मिलने के बाद नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय एवं यमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल बुधवार की शाम वंदे भारत एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के बाद तीनों अध्यक्ष 31 मई को इलाहाबाद की सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी और फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल के साथ प्रयागराज वापिस लौटेंगे। उधर दो जून को कटरा स्थित रामवाटिका में प्रयागराज और उसके आसपास के संसदीय क्षेत्र के पांच सांसदों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है।

भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के मुताबिक इस समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं सिद्धार्थनाथ सिंह पांच सांसदों का अभिनंदन करेंगे। इस दौरान फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल, इलाहाबाद सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता, कौशांबी सांसद विनोद सोनकर एवं भदोही सांसद रमेश बिंद का अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें