एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधकों को दस अगस्त तक अपने-अपने जोन से स्टेशन मास्टरों के नाम भेजने होंगे। रेलवे बोर्ड बोर्ड के उप निदेशक कोचिंग राजेश कुमार की ओर से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि चयनित स्टेशन मास्टर की उम्र 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
बोर्ड की ओर से यह भी कहा गया है कि उन्हीं स्टेशनों के स्टेशन मास्टर चयनित होंगे, जिन्हें अपग्रेड किया गया है या भविष्य में किए जाने की संभावना है। विदेश से दो सप्ताह का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्टेशन मास्टर यहां आकर अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।
रेलवे अपने ग्रुप सी स्टाफ को भी ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोनल रेलवे से स्टेशन मास्टरों के नाम मांगे गए हैं। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर
कई देशों में प्रशिक्षण के लिए जाते हैं अफसर
रेलवे के अफसर जर्मनी, फ्रांस, चीन, जापान, ब्रिटेन समेत कई देशों में प्रशिक्षण के लिए जाते हैं। वर्तमान समय में जिन देशों में हाई स्पीड ट्रेनें चल रही हैं, उन्हीं देशों में ग्रुप सी स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा सकता है।