यह भूमि रसूलपुर काशीपुर, रसूलपुर मरियाडीह में स्थित हैं। पुलिस अफसरों के पास शिकायत पहुंची है कि विधायक बड़े पैमाने पर जमीन की खरीद-फरोख्त कर प्रॉपर्टी का काम कर रहे हैं। उनकी कुछ जमीनों के आसपास पांच आराजी में बंजर भूमि है।
माफिया अतीक अहमद के करीबी रहे एक विधायक पर बमरौली में स्थित बंजर जमीन बेचने का आरोप लगा है। आरोप है कि पांच आराजी में स्थित बंजर जमीन उन्होंने अपनी भूमि में मिलाकर प्लॉटिंग की। इसके बाद इनमें से कुछ जमीन बेच भी दी। शिकायत पर गोपनीय तरीके से जांच शुरू करा दी गई है। हालांकि, इस मामले में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
यह भूमि रसूलपुर काशीपुर, रसूलपुर मरियाडीह में स्थित हैं। पुलिस अफसरों के पास शिकायत पहुंची है कि विधायक बड़े पैमाने पर जमीन की खरीद-फरोख्त कर प्रॉपर्टी का काम कर रहे हैं। उनकी कुछ जमीनों के आसपास पांच आराजी में बंजर भूमि है।
आरोप है कि उन्होंने बंजर जमीन को अपनी जमीन में मिलाकर न सिर्फ प्लॉटिंग की, बल्कि कुछ बेच भी दी। शिकायत पर गोपनीय तरीके से जांच शुरू करा दी गई है। उक्त विधायक का नाम अतीक अहमद से भी जुड़ा था। पूर्व में बनी माफिया के सहयोगियों की सूची में उनका नाम था। विधायक के साथ माफिया के करीबी रहे कई चेहरे भी प्लाॅटिंग में लगे हैं। यह धूमनगंज व पूरामुफ्ती के रहने वाले हैं। यमुनापार में भी कई जगहों पर उनकी प्लॉटिंग का काम चल रहा है।