फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती का परिणाम घोषित, 68 का चयन, छह पद रह गए खाली

Sun, 24 Mar 2024 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग की ओर से पिछले वर्ष 14 सितंबर को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें सफल अभ्यर्थियों का नौ से 12 अक्तूबर के बीच साक्षात्कार चला। आयोग ने कुल 87 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन न्यायालय के आदेश के क्रम में 13 पदों के रिजल्ट रोक लिए गए हैं। इनमें अनारक्षित के 11 तथा अनुसूचित जाति के दो पद शामिल हैं।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत पुस्तकालय अध्यक्ष भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। कुल 68 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने से अनुसूचित जाति के चार व अनुसूचित जनजाति के दो पद खाली रह गए हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से पिछले वर्ष 14 सितंबर को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। इसमें सफल अभ्यर्थियों का नौ से 12 अक्तूबर के बीच साक्षात्कार चला। आयोग ने कुल 87 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन न्यायालय के आदेश के क्रम में 13 पदों के रिजल्ट रोक लिए गए हैं। इनमें अनारक्षित के 11 तथा अनुसूचित जाति के दो पद शामिल हैं।

इस तरह से कुल 74 पदों के लिए परिणाम घोषित किया गया, लेकिन अनुसूचित जाति व जनजाति के छह पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। इससे 68 अभ्यर्थी ही सफल घोषित किए गए हैं। सचिव अशोक कुमार के अनुसार कटऑफ व अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जल्द आयोग की वेबसाइट पर जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें