नगर पंचायत में मंगलवार को बारा विधायक डॉ. वाचस्पति और अध्यक्ष पार्वती कोटार्य ने चार नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। इनमें राजा कमलाकर इंटर कॉलेज से पुरानी बाजार, राजभवन चौराहे से सदर बाजार और मोदी नगर की दो सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
डॉ. वाचस्पति ने कहा कि नगर का विकास उनकी प्राथमिकता है और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जारी रहेगा। सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पार्वती कोटार्य, डॉ. विनोद त्रिपाठी, छेदीलाल कोटार्य, अरविंद केसरवानी, मूलचंद गुप्ता, रोहित केसरवानी, सभासद आरके सिंह, सतीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।