prayagraj news : चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
मनौरी बाजार में मंगलवार की देर रात ननिहाल आए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को व्यापारी सम्मेलन में अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा। मंच पर चढ़ने के दौरान व्यापारियों के एक गुट ने चायल विधायक संजय गुप्ता को नीचे धकेल दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। विधायक के साथ हुई बदसलूकी को लेकर एक वर्ग ने नाराजगी जाहिर की है।
मनौरी बाजर में मंगलवार को व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था। कार्यक्त्रस्म का समय दोपहर दो बजे निर्धारित था लेकिन कैबिनेट मंत्री के फतेहपुर जनपद में कई कार्यक्रम होने के कारण वह मनौरी बाजार में रात करीब नौ बजे पहुंचे। मंत्री के पहुंचते ही व्यापारी वर्ग दो अलग अलग गुटों में बंटकर हूटिंग और नारेबाजी करने लगे।