फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : व्यापारी सम्मेलन में विधायक संजय गुप्ता को मंच से धकेला

Wed, 05 Jan 2022 01:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : चायल के भाजपा विधायक संजय गुप्ता। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

मनौरी बाजार में मंगलवार की देर रात ननिहाल आए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को व्यापारी सम्मेलन में अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा। मंच पर चढ़ने के दौरान व्यापारियों के एक गुट ने चायल विधायक संजय गुप्ता को नीचे धकेल दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। विधायक के साथ हुई बदसलूकी को लेकर एक वर्ग ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


मनौरी बाजर में मंगलवार को व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था। कार्यक्त्रस्म का समय दोपहर दो बजे निर्धारित था लेकिन कैबिनेट मंत्री के फतेहपुर जनपद में कई कार्यक्रम होने के कारण वह मनौरी बाजार में रात करीब नौ बजे पहुंचे। मंत्री के पहुंचते ही व्यापारी वर्ग दो अलग अलग गुटों में बंटकर हूटिंग और नारेबाजी करने लगे।

Trending Videos
विज्ञापन

जमकर की गई नारेबाजी
एक गुट के समर्थक व्यापारी शंकर लाल केशरवानी तो दूसरे गुट के व्यापारी चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। जैसे ही कैबिनेट मंत्री कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़ने लगे तो उनके साथ रहे चायल विधायक संजय गुप्ता और उनके समर्थकों ने भी मंच पर चढ़ने का प्रयास किया।

इस दौरान व्यापारी वर्ग के एक गुट ने चायल विधायक को मंच पर चढ़ने से रोकते हुए धकेलने का प्रयास किया। इसको लेकर मंच पर ही अफ़रातफरी मच गई। विधायक के समर्थक और गनर के बीच बचाव के बाद चायल विधायक संजय गुप्ता मंच पर चढ़े और कुछ ही देर बाद वह कार्यक्रम से निकल कर चले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें