फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : स्टेनोग्राफर भर्ती के 9327 अभ्यर्थियों के आवेदनों में गलतियां, सुधारने के लिए दो दिन का दिया गया मौका

Wed, 28 Aug 2024 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी और बिहार) के 1,37,256 अभ्यर्थियों ने स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन किया है। उसमें से 9327 अभ्यर्थियों के आवेदन में गलतियां पाई गई हैं। इन गलतियों को सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को मैसेज और ई- मेल के माध्यम से सूचित किया गया है। आयोग ने सुधारने के लिए दो दिन पोर्टल भी खोला है।
विज्ञापन
SSC - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर के 2006 पदों पर भर्ती का विज्ञापन 26 जुलाई को जारी किया गया था। इन पदों पर भर्ती के लिए 17 अगस्त तक आवेदन लिए गए थे। इसमें देशभर के लाखाें युवक और युवतियों ने आवेदन किया है। एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी और बिहार) के 1,37,256 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उसमें से 9327 अभ्यर्थियों के आवेदन में गलतियां हैं। इन गलतियों को सुधारने के लिए अभ्यर्थियों को मैसेज और ई- मेल के माध्यम से सूचित किया गया है। आयोग ने सुधारने के लिए दो दिन पोर्टल भी खोला है।

विज्ञापन



स्क्रीनिंग के दौरान जो गलतियां सामने आई हैं उनमें नाम की स्पेलिंग से लेकर शैक्षिक योग्यता की जानकारी और कोड आदि में त्रुटियां मिली हैं। आयोग ने आवेदन से पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि गलतियों को सुधारने के लिए दो दिन का मौका दिया जाएगा। इसके तरह आयोग ने गलतियों को दूर करने के लिए अभ्यर्थियों को दो दिन का मौका दिया है। इस दौरान पोर्टल खुला रहेगा और अभ्यर्थी अपने आवेदन को दुरुस्त कर सकते हैं। इसके बाद आयोग की ओर से गलती सुधारने के लिए कोई मौका नहीं दिया जाएगा। एक लाख 37 हजार 256 अभ्यर्थियों ने स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदन किया है। इसमें 9327 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में गलतियां पाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें