फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब 61 कर्मचारियों पर एफआईआर

Tue, 13 Oct 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कौड़िहार, 12 अक्तूबर। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत 13 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए तैनात पोलिंग पार्टियों में 61 कर्मचारी ड्यूटी से गायब हो गए। सभी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। खास यह कि इन सभी मतदान कार्मिकों की ड्यूटी कौड़िहार ब्लॉक में लगाई गई थी। पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालयों से बूथों के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन


 कौड़िहार में सर्वाधिक 1528 मतदान कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। 61 कर्मचारी ब्लॉक मुख्यालय नहीं पहुंचे। इनमें पाठीसीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी भी शामिल हैं। प्रभारी अधिकारी (मतदान कार्मिक) राम सहाय यादव ने बताया कि इन 61 कर्मचारियों के खिलाफ नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। साथ ही उनकी जगह रिजर्व कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें