फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ्रा चतुर्वेदी ने जीता मिस कर्वी क्वीन का ताज

विज्ञापन
Miss Karvi queen 2019 - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। मिस कर्वी क्वीन -2019 सौंदर्य प्रतियोगिता में रैंप पर जलवा बिखेर कर प्रयागराज की बेटी शुभ्रा चतुर्वेदी ने तीन टाइटिल जीत लिया। दिल्ली स्थित द लीला कन्वेंशन में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में देश भर से 40 सुंदरियों ने अपने रूप का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन

मिस कर्वी क्वीन प्रतियोगिता में प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करने वाली शुभ्रा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अंतिम राउंड में प्रवेश किया। रैंप पर अलग-अलग राउंड में हुए कैटवाट में अपने बेहतर प्रदर्शन के बाल पर उनको शीर्ष 5 में चुना गया था। शुभ्रा ने मिस पर्सनालिटी, मिस डांसिंग और मिस बॉडी के तीन खिताब जीते। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाली शुभ्रा सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वीकेचतुर्वेदी की पुत्री हैं। उनका कहना है कि इस प्रतियोगिता के जरिए उन्हें अपने शहर से पहला सुडौल मॉडल घोषित होने पर गर्व है। वह दूसरी युवतियोें के लिए भी संदेश देना चाहती हैं कि वह रूढ़िवादिता को तोड़कर आत्मविश्वास के बल पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें