फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर हत्याकांडः दिलबहार की तलाश में छापेमारी शुरू, साथी कर्मचारियों से भी पूछताछ

विज्ञापन
Bank manager murdered: raiding in search of Durbar, commuters also questioned
विज्ञापन
बैंक कर्मियों से पूछताछ, दिलबहार की तलाश में छापेमारी
विज्ञापन

मुजीब, तफसीर और नजुल की तलाश में पुलिस टीमें प्रतापगढ़ और कौशांबी में
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मऊआइमा में बैंक मैनेजर अनिल कुमार दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने भले ही रेकी करने वाले इश्तियाक को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन, गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है। गुरुवार को भी बैंककर्मियों से पूछताछ होती रही। उधर, दिलबहार, मुजीब, तफसीर और नजुल की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दो टीमें कौशांबी और प्रतापगढ़ में छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों के परिजनों से पूछताछ हो रही है। मऊआइमा के मरखामऊ इलाके में 19 जुलाई को इलाहाबाद बैंक शाखा प्रबंधक अनिल कुमार दोहरे और डिप्टी शाखा प्रबंधक नवीन जायसवाल की कार पर हमलाकर बदमाश बैग लूट ले गए थे। बदमाशों ने गाड़ी चला रहे बैंक मैनेजर अनिल कुमार दोहरे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को इश्तियाक को गिरफ्तार किया था। इश्तियाक ने रेकी की थी। उसके बयान के आधार पर दिलबहार, मुजीब, तफसीर और नजुल को नामजद किया गया था। खुलासा हुआ था कि बैंक मैनेजर को सुपारी देकर मरवाया गया था। प्रतापगढ़ के दिलबहार ने चारों को एक लाख पेशगी दिए थे। सीओ सोरांव अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दिलबहार की तलाश में प्रतापगढ़ में दबिश दी जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश में कौशांबी और प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों को खंगाला जा रहा है। दिलबहार ही मुख्य आरोपी है। बैंक मैनेजर की हत्या कराने वाले ने उसे ही हायर किया था। उसने रेकी और हत्या करने वालों को सुपारी दी। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चल जाएगा कि बैंक मैनेजर की हत्या किसने कराई है। इसलिए पुलिस उसकी गिरफ्तारी का सबसे ज्यादा प्रयास कर रही है। उसके नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। उधर मऊआइमा पुलिस ने गुरुवार को भी बैंककर्मियों से पूछताछ की। अब तक की जांच में हत्या के तार बैंक से ही जुड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें