कीडगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला के गले से सोने का हार छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन के लिए नाकेबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कीडगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला के गले से सोने का हार छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन के लिए नाकेबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
शनिवार देर रात पति के साथ शादी समारोह में जा रही महिला के गले से बदमाश सोने का हार खींचकर भाग निकले। बाइक पर दो बदमाश सवार थे। कर्नलगंज की रहे वाली महिला बाइक पर अपने पति और एक बच्चे के साथ बैठकर जा रही थी। यमुना बैंक रोड के पास बदमाश ने हार खींच लिया। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।