फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चारा काटने गई नाबालिग से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरांव। थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग बृहस्पतिवार शाम को चारा काटने खेत में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने हैवानियत की।
विज्ञापन

नाबालिग को जब घर लौटने में देर हुई तो उसकी मां खोजने के लिए खेत में गईं। वहां पहुंची तो नाबालिग को बदहवास हालात में देखा। पूछने पर उसने सारी बात बताई। इसके बाद किशोरी की मां ने घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को सोरांव थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि युवक ने उसकी बेटी को खेत में घसीट ले गया और दुष्कर्म किया। युवक गांव का ही रहने वाला है। सोरांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें