फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मंत्री जितिन प्रसाद और रविंद्र जायसवाल ने परखी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां

Sat, 15 Oct 2022 09:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रयागराज में विश्व का सबसे बड़ा कुंभ मेला लगता है। इसकी महत्ता की सबसे बड़ी विकास की जिम्मेदारी  अन्य विभागों के साथ-साथ नगर निगम को भी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : सर्किट हाउस में नगर निगम चुनाव के संबंध में चर्चा करते मंत्री जितिन प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को नगर निकाय चुनाव तैयारियों को परखा। भाजपा की ओर से  प्रयागराज के चुनाव प्रभारी के रूप में आए कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यहां महापौर की सीट पर तो कमल खिलेगा ही, साथ ही सभी 100 वार्डों में भी भाजपा को विजय मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि महाकुंभ 2025 से जुड़े केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन नगर निगम को ही करवाना होगा।

विज्ञापन



सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रयागराज में विश्व का सबसे बड़ा कुंभ मेला लगता है। इसकी महत्ता की सबसे बड़ी विकास की जिम्मेदारी  अन्य विभागों के साथ-साथ नगर निगम को भी है। कुंभ मेले को देखते हुए महापौर के साथ नगर निगम के सभी वार्डों का चुनाव भाजपा को जीतना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ऐसा संभव भी होगा।

विज्ञापन

इस अवसर पर प्रयागराज के चुनाव सह प्रभारी रविंद्र जायसवाल ने कहा कि हमें पूरी तैयारियों के साथ निकाय चुनाव को जीतना है।  केंद्र, प्रदेश सरकार एवं सांसद, विधायक निधि एवं नगर निगम के द्वारा अभी हाल में वार्ड स्तर पर जो विकास के कार्य किए गए हैं उसका लोकार्पण एवं उद्घाटन शीघ्र से शीघ्र कर दिया जाए।


बैठक में नए परिसीमन के हिसाब से मतदाता सूची में वोटरों का नाम बढ़वाना, वार्डों का पुनर्गठन, पोलिंग प्रभारी, बूथ प्रमुख ,पन्ना प्रमुख , गली मोहल्ले स्तर पर टोली प्रमुख, बूथ लेवल ऑफीसर, गठन करने का भी निर्णय किया गया। इस दौरान पार्षदों से भी सुझाव मांगे गए। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं संचालन चुनाव संयोजक अवधेश चंद्र गुप्ता ने किया। बैठक में सांसद केशरी देवी पटेल, मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी, प्रवीण पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, डा. एलएस ओझा, राजेश केसरवानी, किरन जायसवाल आदि मौजूद रहीं। 



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें