फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बैंक की टाइनी शाखा में लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sat, 15 Oct 2022 08:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फायरिंग भी की। जवाबी फायरिंग में पीछे बैठे बदमाश को गोली लगी और वह नीचे गिर गया। जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश की शिनाख्त शरीफ उर्फ मिस्टर पुत्र मो. मुस्तफा निवासी जेठवारा प्रतापगढ़ के रूप में हुई।
विज्ञापन
Prayagraj News : पुलिस की मुठभेड़ में घायल लूट का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज के खानपुर, लालगोपालगंज में बैंक ऑफ बड़ौदा की टाइनी शाखा में लूट का एक आरोपी शनिवार को मुठभेड़ में जख्मी हो गया। उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शुक्रवार रात मिली सूचना पर शृंग्वेरपुर तिराहे से मटियारा रोड बाईपास के नीचे लिंक रोड बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे।

विज्ञापन



फायरिंग भी की। जवाबी फायरिंग में पीछे बैठे बदमाश को गोली लगी और वह नीचे गिर गया। जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश की शिनाख्त शरीफ उर्फ मिस्टर पुत्र मो. मुस्तफा निवासी जेठवारा प्रतापगढ़ के रूप में हुई। पूछताछ में उसने टाइनी शाखा में लूट की वारदात में संलिप्तता की बात कबूली।

विज्ञापन

दो हजार रुपये ही लूट सके थे
इंस्पेक्टर नवाबंज राकेश राय के मुताबिक घायल बदमाश ने पूछताछ में बताया कि घटना में उसके अलावा दिलनवाज उर्फ वाजिद, सोनू उर्फ सुरेश हरिजन, सुलेमान उर्फ सल्लू और राशिद भी शामिल थे। दिलनवाज व सोनू घटना के बाद सिद्धार्थनगर भाग गए थे। वहां भी उन्होंने एक लूट की वारदात की, जिसमें 30 सितंबर को सिद्धार्थनगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने यह भी बताया कि टाइनी शाखा से वह सिर्फ दो हजार लूट सका था। इसी दौरान सायरन बजने पर वह और उसके साथी भाग निकले। 


एक फरार आरोपी की तलाश
पुलिस का कहना है कि मामले में अब एक फरार आरोपी राशिद की तलाश है। मुठभेड़ के दौरान बाइक वह ही चला रहा था और मौका पाकर फरार हो गया। सुलेमान उर्फ सल्लू एक दिन पहले ही जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें