डॉ. संजय निषाद, मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
निषाद पार्टी के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि घोसी उपचुनाव में पार्टी या गठबंधन की हार नही हुई है। उप चुनाव आम तौर पर प्रत्याशी के चेहरे पर लड़ा जाता है। इसलिए हार का कारण प्रत्याशी ही हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में हार कारण भाजपा के एक नेता की गलत बयानी भी है। उसके बयान के चलते निषाद पार्टी के लोगों में नाराजगी थी।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि घोसी विधानसभा चुनाव में हार प्रत्याशी के चेहरे के कारण हुई है। इसका पार्टी से कोई मतलब नहीं है। देश का चुनाव पार्टी और गठबंधन के बल पर होता है। विधानसभा का उपचुनाव प्रत्याशी के चेहरे पर ही होता है। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से चुनाव में प्रचार किया। 43 गांवों में से 40 में 80 प्रतिशत निषादों के वोट मिले हैं। एक भाजपा नेता के गलत बयानबाजी के कारण कुछ गांवों में निषाद पार्टी के लोग नाराज हो गए थे। कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं।