फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सपरिवार धार्मिक यात्रा पर निकले मंत्री नंदी महाकालेश्वर के बाद तिरुपति बालाजी पहुंचे, केश किया दान

Sat, 19 Aug 2023 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मंत्री नंदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमला पर्वत पर विराजमान भगवान श्री हरि विष्णु जी के दिव्य स्वरूप एवं जन-जन की आस्था के केंद्र वेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी भगवान का सपरिवार पूजन अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों के प्रेम, शांति, सद्भावना और ख़ुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंदी ने सपरिवार तिरुपति बालाजी का दर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार तिरुपति बालाजी का दर्शन किया। उन्होंने बालाजी के दरबार में केश दान भी किया। मंत्री के साथ उनकी पत्नी पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ तीन बच्चे मौजूद रहे। मंत्री ने भगवान से प्रदेश के खुशहाली की कामना की। मंत्री ने कहा कि तिरुपति भगवान बालाजी के दरबार में केश दान मानवता के कल्याण के लिए समग्र समर्पण का प्रतीक है।

विज्ञापन


मंत्री नंदी ने आंध्र प्रदेश के तिरुमला पर्वत पर विराजमान भगवान श्री हरि विष्णु जी के दिव्य स्वरूप एवं जन-जन की आस्था के केंद्र वेंकटेश्वर स्वामी तिरुपति बालाजी भगवान का सपरिवार पूजन अर्चन कर समस्त प्रदेशवासियों के प्रेम, शांति, सद्भावना और ख़ुशहाली की कामना की। प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भी मंत्री मंत्री के साथ भगवान वेंकटेश्वर का पूजन किया। दो दिन पहले मंत्री ने सपरिवार उज्जैन पहुंचकर देवाधिदेव महादेव महाकाल का दर्शन पूजन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें