फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री नंदी का होली मिलन समारोह : लोकनाथ की लस्सी- बैरहना के चाट संग सोफिया के पान से गाढ़ा हुआ होली का रंग

Mon, 24 Mar 2025 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं के साथ ही शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही तमाम आला अधिकारी और न्यायिक अधिकारी शामिल हुए। समारोह में शहर के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्टाल लगाया गया था, जिसका लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के निवासियों अपना परिवार मानने वाले औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के होली मिलन में स्वाद संग रंगों का अनूठा मेल हर किसी के लिए यादगार बन गया। अपने रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाने और सुनहरी स्मृतियों को जा करने के लिए रविवार को मम्फोर्डगंज स्थित चैथम लाइन में यह होली मिलन समारोह आयोजित था। इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्तियों अलावा वरिष्ठ अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला संगठनों,चिकित्सकों, सीए के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस होली मिलन समारोह को कॉर्निवल का थीम दिया गया था।

कार्निवल की थीम पर समारोह स्थल को सजाते हुए खटिया बिछाने के साथ ही झोपड़ी बनाकर गांव का लुक देते हुए घड़े, मटके, डलिया से सजावट की गई थी। बच्चों के लिए झूले थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल पर आधारित शहर के सभी मशहूर दुकानों को अपने व्यंजनों के साथ एक स्थान पर एकत्रित किया। अपने-अपने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर समारोह में मौजूद लोगों को शुद्ध इलाहाबादी जायके का आनंद दिया।

विज्ञापन


लोकल फॉर वोकल की थीम पर होली मिलन समारोह में मीरापुर की फेमस चाऊमीन, कटरा का बंद-मक्खन और चाय, अग्रवाल नमकीन वाले का खस्ता- दमालू, पपड़ी, सुलाकी का हलुआ, कचौड़ी और जलेबी, सोफिया लारेंस का सान, बड़ी डेयरी स्टेशन रोड का दूध, लाल मलाई, केसरिया रबड़ी, गुड़ मंडी चौक वाले राममूर्ति हलवाई की दही जलेबी, लोकनाथ के राजाराम की लस्सी, तिकुनिया बैराहना वाले शिव चाट की टिकिया-फुल्की, लोकनाथ के राधे रसकुंज, लोकनाथ की फ्रूट आईसक्रीम, सिविल लाइंस के दास का डोसा, सुभाष चौराहे का फेमस चुरमुरा, कीडगंज का सकौड़ा, बनारस की ठंडई, जानसेनगंज का बुढ़िया का बाल और पॉपकार्न की व्यवस्था की गई थी।

मंत्री नंदी के साथ ही पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने समारोह में आए अतिथियों का स्वागत किया। अबीर-गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने कहा कि होली का त्योहार रिश्तों की रंगत और रिश्तों की मिठास बढ़ाता है। स्नेह, मधुरता, आत्मीयता और अपनत्व के रंगों को गाढ़ा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने खेली फूलों की होली, जेडई-सीएमओ गीतों पर थिरके

शिव वाटिका में रविवार को शहर के चिकित्सकों ने फूलों की होली खेली। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की ओर से यह होली मिलन आयोजित था। इसमें सीएमओ डॉ.एके तिवारी समेत आसपास के जिलों के करीब 500 से अधिक डॉक्टर परिवार शामिल हुए। पहली बार डॉक्टरों के इस मिलन में वृंदावन, ब्रज की होली की झलक देखने को मिली। ब्रज के कलाकारों ने यहां राधा कृष्ण का स्वांग रचाया और भजनों पर नृत्य किया।

ये कलाकार बरसाने की होली में शामिल हुए थे। डॉक्टर उनके साथ झूमते नजर आए। उन्होंने कलाकारों का फूलों से स्वागत किया। जय राधे जय कृष्णा... के बोल पर लोग झूमते रहे। शिव वाटिका में होली खेलने के लिए शहर के सभी नामचीन डॉक्टर परिवार समेत पहुंचे। इनमें डिप्टी सीएमओ डॉ एएल यादव और कैंसर रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. बी पॉल भी शामिल थे। इनके अलावा श्वांस रोग के स्पेशलिस्ट डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. आशुतोष गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ युगांतर पांडेय के अलावा जेडई डॉ. आशु पांडेय, सर्जन संतोष सिंह और मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर मोहित जैन गाने पर नृत्य करते नजर आए।

साथ में सेल्फी भी ली। AMA के सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया एसोसिएशन की तरफ से हर बार होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार कुछ खास हो रहा है। पहली बार ब्रज की टीम प्रयागराज के डॉक्टरों के मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रही है। इसमें डॉक्टर अबीर और गुलाल के साथ ही फूलों की होली खेलेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें