फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मंत्री नंदी के फ्लीट की बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई, हादसे में बाल बाल बचे मंत्री नंदी, तीन जवान घायल

Sun, 01 Dec 2024 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के काफिले में शामिल एक वाहन ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में नंदी के दो अंगरक्षक घायल हो गए। मंत्री नंदी बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
हादसे में घायल जवान का हाल-चाल लेते मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह से लौटते समय प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के काफिल में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा संत कबीरनगर जिले की कांटी चौकी के पास हुआ। कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा में चल रही बोलेरो गाड़ी जिसमें सीआरपीएफ के जवान सवार थे, वो एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में सीआरपीएफ के तीन जवान जख्मी हो गए।

विज्ञापन


तेज रफ्तार काफिले में अचानक बीच में ट्रैक्टर घुस गया। मंत्री का वाहन फार्च्यूनर कुछ सेकंड पहले ही पास हुआ था, वरना मंत्री में हादसे का शिकार हो सकते थे। मंत्री के गाड़ी के ठीक पीछे चल रही सीआरपीएफ के जवानों की बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गई।




विज्ञापन

 

विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुए इस हादसे में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए और बोलेरो के चालक नीरज को भी चोट आई। मंत्री नंदी तत्काल घायल जवानों को अपनी गाड़ी में बिठाकर जनपद बस्ती स्थित श्री कृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। 

यहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना में सीआरपीएफ दो जवानों के सर में और एक जवान के हाथ में चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी बस्ती और सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे। बस्ती के श्री कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में घायल सीआरपीएफ जवानों और ड्राइवर का प्राथमिक उपचार कराने के बाद मंत्री नंदी घायल जवानों को लेकर मेदांता लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें