फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंभ में 19 रूटों पर चलेंगी शटल बसें, यूपी रोडवेज ने तय किए रूट, 17 घंटे रहेगा संचालन

Sun, 01 Dec 2024 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुंभ-2019 की तर्ज पर यूपी रोडवेज की शटल सेवा महाकुंभ में भी उपलब्ध रहेगी। 550 बसें शटल सेवा के लिए संचालित की जाएंगी, जिसमें से कुछ रिजर्व रहेंगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि शटल बस सेवा का सबसेे बड़ा रूट 58 किमी का पूरामुफ्ती-कानपुर रोड से लालगोपालगंज का बनाया गया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ को लेकर यूपी रोडवेज ने शटल बस सेवा के रूट निर्धारित कर दिए हैं। मेले के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट समेत 19 रूटों पर ये बसें चलेंगी। यह पहला मौका होगा, जब एयरपोर्ट से भी इनका संचालन शहर के लिए होगा। इस बार मेले में यूपी रोडवेज ने सात हजार बसों के संचालन की तैयारी की है। कुंभ-2019 की तर्ज पर यूपी रोडवेज की शटल सेवा महाकुंभ में भी उपलब्ध रहेगी। 550 बसें शटल सेवा के लिए संचालित की जाएंगी, जिसमें से कुछ रिजर्व रहेंगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि शटल बस सेवा का सबसेे बड़ा रूट 58 किमी का पूरामुफ्ती-कानपुर रोड से लालगोपालगंज का बनाया गया है। वहीं, सबसे छोटा रूट 16 किमी का गोविंदपुर से दरियाबाद का है। स्नान पर्व पर शटल सेवा लगातार 24 घंटे चलेगी। हालांकि, यह सुविधा 10 अलग रूटों पर रहेगी। जबकि, सामान्य दिनों में इन बसों का संचालन 19 रूटों पर सुबह छह से रात 11 बजे तक 17 घंटे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूट का नाम : दूरी किमी में : बसों की संख्या

एयरपोर्ट से बांगड़ धर्मशाला बैरहना : 23 : 09

पूरामुफ्ती कानपुर रोड से लालगोपालगंज लखनऊ रोड : 58 : 23

पूरामुफ्ती कानपुर रोड से सोरांव अयोध्या रोड : 41 : 16

शांतिपुरम प्रतापगढ़ रोड से रेमंड नैनी मिर्जापुर रोड : 29 : 08

शांतिपुरम प्रतापगढ़ रोड से रामपुर चौराहा : 31 : 08

शांतिपुरम प्रतापगढ़ रोड से शंकरगढ़ : 57 : 23

शांतिपुरम प्रतापगढ़ रोड से कोड़हारघाट : 53 : 14

शांतिपुरम लखनऊ/प्रतापगढ़ रोड से हबूसा : 29 : 08

पूरामुफ्ती, काजीपुर कानपुर रोड से हबूसा जौनपुर रोड : 40 : 11

पूरामुफ्ती, काजीपुर कानपुर रोड से फूलपुर जौनपुर रोड : 56 : 15

पूरामुफ्ती, काजीपुर कानपुर रोड से रेमंड मिर्जापुर रोड : 38 : 10

गोविंदपुर से दरियाबाद : 16 : 04

दारागंज से बिसौना : 26 : 07

हनुमान मंदिर सिविल लाइंस से दुर्वासा आश्रम वाराणसी रोड : 26 : 07

लेप्रोसी नैनी से चाकघाट : 47 : 13

गोविंदपुर से दुर्वासा आश्रम हनुमानगंज :24 : 06

सहसों से फाफामऊ : 25 : 07

सहसों से फाफामऊ शिव मंदिर वाया रिंग रोड : 22 : 06

शिवमंदिर फाफामऊ से हंडिया वाया ककरा दुबावल : 39 : 10

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें