फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की जांच के लिए कई प्रतिष्ठानों पर छापे

Wed, 01 Jul 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। दूध और उससे बने उत्पादों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को कोई प्रतिष्ठानों पर छापे मारे और 11 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इस दौरान एक प्रतिष्ठान का लाइसेंस न होने पर विभाग की तरफ से प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सिविल लाइंस पत्रिका चौराहे के पास एक प्रतिष्ठान से पारस दूध के तीन नमूने लिए।

 इसके बाद हेस्टिंग रोड पर स्थित पुनीत स्टोर से पनीर, क्रीम, दूध ओर चीज का एक-एक नमूना लिया गया। प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस नहीं बनवाया गया था, सो टीम ने मौके पर ही प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद अलोपीबाग स्थित मंगलम डेयरी से दूध के दो और दारागंज में मिठाई की एक दुकान से बर्फी के दो नमूने लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें