फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान नाबालिग की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 01 Jul 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जार्जटाउन स्थित सरस्वती हार्ट केयर में भर्ती नाबालिग की इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। नाबालिग की मौत के बाद परिजनाें, रिश्तेदारों ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए जबरदस्त हंगामा किया। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस भी मौकेे पर पहुंची और स्थिति को संभाला। नाबालिग की मौत के बाद मां की ओर से डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


चित्रकूट के राजापुर गांव निवासी राजू गुप्ता के बेटे धैर्य गुप्ता (आठ वर्ष ) की सोमवार को अचानक हालत बिगड़ गई। बदहवास परिजन गंभीर हालत में उसे इलाहाबाद लाए। बालक को जार्जटाउन स्थित सरस्वती हार्ट केयर सेंटर में भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान ही धैर्य ने रात साढ़े 11 बजे दम तोड़ दिया। सुबह होने पर परिजनों ने धैर्य का इलाज करने वाले डॉक्टर डीके अग्रवाल पर लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर अग्रवाल ने आपरेशन से पूर्व कोई सूचना नहीं दी। डॉक्टर अग्रवाल ने जो खून मंगवाया, वह धैर्य को नहीं चढ़ाया गया।

 आक्रोशित परिजनों के हंगामे की जानकारी जार्जटाउन थाने को दी गई तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आखिरकार काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर जैसे तैसे शांत कराया। मृतक धैर्य की मां सुरेखा  गुप्ता की ओर से डॉ. डीके अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जहां एक तरफ परिजनों का आरोप है कि नाबालिग के इलाज में लापरवाही बरती गई वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चा बेहद गंभीर स्थिति में लाया गया था और उसके इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। यह पहली बार नही है जब इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया है। इससे पहले भी कई नर्सिगहोम में मरीजों की मौत के बाद हंगामे की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें